भारत की जनसंख्या 2023 : जानिए अभी कितनी है भारत की कुल आबादी

0

भारत की जनसंख्या 2023 : शुरू से ही हमारे देश की गिनती दुनिया के सबसे बड़े देशों में की जाती रही है चाहे वह क्षेत्रफल की दृष्टि से रहा हो या देश की कुल जनसंख्या के दृष्टि से। हर क्षेत्र में हमारे देश का नाम आता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बात की जाये तो हमारा देश दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है तो वही कुल जनसंख्या के मामले में हमारा देश चीन के बाद दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है जहां पर पूरी दुनिया की कुल आबादी का 17.5 फ़ीसदी जनसंख्या निवास करती है। ऐसे में अब हमारे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है? तथा वह कौन कौन से ऐसे देश हैं जो दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश माने जाते हैं। नई उड़ान के आज के इस खास लेख मे हम आपको भारत की जनसंख्या से सम्बंधित इन्हीं सभी महत्वपूर्ण सवालों का जानकारी देने वाले है। इसके साथ ही साथ इस लेख मे आपको दुनिया के 10 प्रमुख जनसंख्या वाले देशों की लिस्ट भी दिया जायेगा। तो चलिए विस्तार से जानते है

साल 2023 में 139 करोड़ है भारत की जनसंख्या | india population will be 139 crores in 2023

पूरी दुनिया की जनसंख्या सम्बंधित आकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था Worldometer की माने तो वर्तमान मे भारत की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ को पार कर गई हैं। तो वही दुसरी तरफ 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 121 करोड़ है। जिसमें 62.31 करोड़ पुरुष तथा 58.74 करोड़ महिला जनसंख्या शामिल हैं।

चीन है दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश :

पूरी दुनिया में कुल 144 करोड़ से भी अधिक आबादी के साथ चीन दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत 139 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या के साथ चीन के बाद दुसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। तो वही 33 करोड़ आबादी के साथ संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तीसरे तथा 27 करोड़ जनसंख्या के साथ इंडोनेशिया चौथा सर्वाधिक आबादी वाला देश है।

यह है सर्वाधिक जनसंख्या वाले विश्व के कुछ महत्वपूर्ण देश :

नीचे आपको टॉप टेन रैंकिंग रखने वाले विश्व के कुछ महत्वपूर्ण देशों की आबादी तथा उस देश की आबादी वृद्धि दर दी गई है। जिसके माध्यम से आप आसानी से भारत सहित इन देशों की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते है

क्र. स.देशजनसंख्यावृद्धि दर (℅)
01. चीन144 करोड़0.39
02.भारत139 करोड़0.99
03.अमेरिका33 करोड़0.59
04.इंडोनेशिया27 करोड़1.07
05.पाकिस्तान22 करोड़2.0
06.ब्राजील21 करोड़0.72
07.नाइजीरिया20 करोड़2.58
08.बांग्लादेश16 करोड़1.01
09.रुस14 करोड़0.04
10.मैक्सिको12 करोड़1.06

साल 2023 के अन्त तक तक चीन को पछाड़कर भारत बन सकता है दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश :

चीन की तुलना में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर जिस से तेजी के साथ वृद्धि कर रही है उसे देखते हुए ऐसा माना जाता है कि भारत सम्भवतः इसी साल के अन्त तक चीन को पछाड़कर सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा।

वर्तमान में 0.99 फीसदी वार्षिक है भारत की जनसंख्या वृद्धि दर :

Worldometer की आंकड़ों की माने तो वर्तमान मे भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 0.99 फीसदी वार्षिक बनी हुई है। तो वही जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 17.72 प्रतिशत दशकीय है। यानी कि 2001 से लेकर 2011 के बीच में भारत की जनसंख्या मे 17.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

हर 10 सालों में एक बार होती है भारत की कुल आबादी की गणना :

भारत की जनगणना हर दस सालों में एक बार होती रहती है। यह जनगणना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिन कार्य करने वाली संस्था महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्धारा कराई जाती है। भारत की पिछली जनगणना साल 2011 मे हुई थी। कोरोना वायरल जैसे वैश्विक महामारी की वजह से भारत की अगली यानी की 2021 की जनगणना अभी तक नही हो पायीं है।

96 करोड़ से भी अधिक आबादी के साथ हिंदू धर्म है भारत का सबसे बड़ा धर्म :

जनगणना 2011 के अनुसार भारत के कुल आबादी का लगभग 96.63 करोड़ (79.8 फीसदी) आबादी के साथ हिन्दू धर्म भारत का सबसे बडा धर्म है। तो वही लगभग 17.22 करोड़ (15.23 फीसदी) आबादी के साथ इस्लाम भारत का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2.78 करोड़ (2.3 फीसदी) आबादी के साथ ईसाई तीसरा तो वही 2.08 करोड़ (1.7 फीसदी) एवं 0.84 करोड़ (0.7 फीसदी) आबादी के साथ क्रमशः सिख तथा बौद्ध धर्म चौथा तथा पाँचवा सबसे बड़ा धर्म है।

क्र. स.धर्मजनसंख्याजनसंख्या ℅
01.हिन्दू96.63 करोड़79.8
02.मुस्लिम17.22 करोड़14.2
03.ईसाई2.78 करोड़2.3
04.सिख2.08 करोड़1.7
05.बौद्ध0.84 करोड़0.7
06.जैन0.45 करोड़0.4
उत्तर प्रदेश है भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य :

उत्तर भारत का एक प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश भारत की सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है जहां पर देश की 19 करोड़ से भी अधिक आबादी निवास करती है। हिंदी भाषी राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी का अन्दाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है दुनिया के कई ऐसे देश है जिनकी कुल आबादी उत्तर प्रदेश से काफी कम है। भारत की आर्थिक राजधानी वाला राज्य महाराष्ट्र 11 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश के बाद दुसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। तो वही 10 करोड़ आबादी के साथ बिहार तीसरे तथा 09 करोड़ जनसंख्या के साथ पश्चिम बंगाल चौथा सर्वाधिक आबादी वाला भारतीय राज्य है।

यह है सर्वाधिक जनसंख्या वाले भारत के कुछ महत्वपूर्ण राज्य :
क्र.स.राज्यजनसंख्या
01.उत्तर प्रदेश19 करोड़
02.महाराष्ट्र11 करोड़
03.बिहार10 करोड़
04.पश्चिम बंगाल09 करोड़
05.मध्यप्रदेश09 करोड़
06.तमिलनाडु07 करोड़
07.राजस्थान06 करोड़

भारत की जनसंख्या से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल एवं उनके जवाब

01.2011 के जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या121 करोड़
02.भारत की वर्तमान जनसंख्या139 करोड़
03.भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्यउत्तर प्रदेश
04.प्रत्येक जनगणना की अवधि10 वर्ष
05.प्रथम जनगणना1872
06.पुरुष जनसंख्या62 करोड़
07.महिला जनसंख्या59 करोड़
08.वार्षिक वृद्धि दर1.64℅
09.लिंगानुपात943/1000
10.जनसंख्या घनत्व382
Q. भारत में पहली जनगणना की शुरुआत कब हुई थी?

A. भारत में पहली जनगणना की शुरुआत सन 1872 में लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में हुई थी।

Q. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई थी?

A. भारत में नियमित जनगणना की शुरुआत सन् 1881 मे लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में हुई थी।

Q. आजाद भारत में पहली जनगणना कब हुई थी?

A. आजाद भारत में पहली जनगणना साल 1951 हुई थी?

Q. भारत के प्रथम जनगणना कमीशनर कौन थे?

A. भारत के प्रथम जनगणना कमीशनर डब्ल्यू प्लाडेन थे?

Q. आजाद भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त कौन थे?

A. आजाद भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त आर. ए. गोपालास्वामी थे। जिनका कार्यकाल सन् 1949 से 1953 के बीच मे था।

चलते-चलते :

उम्मीद है आपको नई उड़ान का आज का यह महत्वपूर्ण लेख ‘भारत की जनसंख्या‘ काफी पसंद आया होगा। यदि अभी भी आप के मन इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो मुझे नीचें कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें और हां इस लेख को शेयर करना ना भूलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.