Home science : गृह विज्ञान क्या है, अर्थ, परिभाषा, उद्देश्य और महत्व

0

Home science in hindi : हममें से अधिकांश लोगों के लिए गृह विज्ञान शब्द का अर्थ सिर्फ खाना पकाना, सिलाई करना एवं गृह सज्जा करना ही होता है। यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि गृह विज्ञान सिर्फ खाना पकाना, सिलाई करना तथा गृह सज्जा करना जैसे कार्यों तक ही सिमित नही है बल्कि यह एक बहुत ही बड़ा क्षेत्र है। यदि आप गृह विज्ञान तथा इससे जुड़े विषयों में रूचि रखने वाले लोगों में से हैं। तब तो आपको गृह विज्ञान की सम्पूर्ण जानकारी होना अति आवश्यक है। अब सवाल उठता है कि आखिर यह गृह विज्ञान क्या होता है तथा हमारे दैनिक जीवन मे इसका क्या महत्व है? तो चलिए नई उड़ान के आज के इस खास लेख मे हम आपके साथ इन्हीं महत्वपूर्ण सवालों पर विस्तार से चर्चा करते हैं

गृह विज्ञान क्या होता है | what is home science in hindi

गृह विज्ञान वह महत्वपूर्ण साधक है जो मानव के संपूर्ण जीवन को सुखी तथा सफल बनाने मे सहायक होता है। इसके अन्तर्गत मनुष्य के सामाजिकरण के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है।

  • क्या गृह विज्ञान एक विज्ञान है? : जिन विषयों का अध्ययन वैज्ञानिक पद्धति द्वारा किया जाता है उस विषयों को विज्ञान की श्रेणी में रखा जाता है। गृह विज्ञान के अंतर्गत हम आहार एवं पोषण विज्ञान, शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान तथा प्राथमिक चिकित्सा विज्ञान का अध्ययन करते हैं। गृह विज्ञान में विज्ञान के आवश्यक गुण समाहित हैं। अतः हम कह सकते है कि गृह विज्ञान एक आदर्श विज्ञान है।
  • क्या गृह विज्ञान एक कला है? : कला की मुख्य विशेषता सृजनात्मकता है जिसका संबंध मुख्यतः रचना तथा निर्माण से होता है। गृह विज्ञान के अंतर्गत हम गृह प्रबंध तथा गृह सज्जा आदि का व्यवस्था अध्ययन करते हैं। उपरोक्त विवरण के आधार पर हम कह सकते हैं कि गृह विज्ञान एक आदर्श कला है।

अतः उपरोक्त विवरण के आधार पर हम कह सकते है कि गृह विज्ञान एक व्यापक विषय है जिसमें सैध्दांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों का अध्ययन किया जाता है।

गृह विज्ञान का अर्थ | home science meaning in hindi

Home Science (गृह विज्ञान), गृह तथा विज्ञान नामक दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमें ‘गृह’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘घर एवं परिवार’ से लगाया जाता है तो वही दूसरी तरफ ‘विज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘व्यवस्थित अध्ययन’ करने से लगाया जाता है। अतः शाब्दिक अर्थों में देखा जाये तो गृह विज्ञान वह व्यवस्थित अध्ययन है जिसका संबंध गृह या यू कहें कि घर से है। इसके अंतर्गत रहन-सहन, शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियां का अध्ययन किया जाता है जो हमारे घर और परिवार से संबंधित होते है।

गृह विज्ञान की परिभाषा | definition of home science in hindi

(क). गृह विज्ञान शिक्षा का वह उत्कृष्ट विषय है जिसके अंतर्गत हम एक घर के जीवकोपार्जन, रहन-सहन, स्वास्थ्य तथा उसके सामाजिक एवं सास्कृतिक गतिविधियों का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता हैं।

(ख). गृह विज्ञान के अन्तर्गत हम किसी निश्चित व्यक्ति अथवा परिवार के कल्याण, जीवन मूल्यों के संरक्षण, तथा घर परिवार की उन्नति का व्यवस्थित अध्ययन करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.