Karwa chauth 2023 : जानिए कब है सुहागिन महिलाओं का पवित्र त्यौहार करवा चौथ

0

करवा चौथ 2023 : हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि के लिए Karwa chauth के दिन निर्जला व्रत रखकर इसे बडें ही धुमधाम से मनाती है। माना जाता है कि सुहागिन महिलाओं द्धारा रखा जाने वाला यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास, सम्मान और त्याग के रंग को और गहरा कर देता है। तो कैसे करे करवा चौथ व्रत के माध्यम से अपने प्यार के रंग को और गहरा, क्यों मनाया जाता है Karwa chauth, क्या है करवा चौथ से जुड़ी हुई कथा तथा साल 2023 में करवा चौथ का व्रत कब है? मिलेगा हर सवालों का जवाब बस पढ़ते रहिए नई उडा़न का आज का यह खास लेख। तो चलिए विस्तार से जानते हैं करवा चौथ के बारे में और सबसे पहले बात कर लेते हैं karwa chauth kab hai 2023 से

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 को है सुहागिन महिलाओं का पवित्र त्यौहार करवा चौथ (Karwa chauth)

आप के जानकारी हेतु बता दें कि साल 2023 मे करवा चौथ 31 अक्टूबर 2023 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दी पंचांगों तथा हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार हर साल कार्तिक मास मे कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन Karwa chauth के रुप में मनाये जाने की परम्परा है। जो साल 2023 मे यह शुभ दिन मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 तो वही साल 2024 को यह शुभ दिन रविवार 20 अक्टूबर 2024 को पड़ रहा है।
(A). Karwa chauth 2023 : वर्ष 2023 मे करवा चौथ मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 के दिन मनाया जाएगा।
(B). Karwa chauth 2024 : वर्ष 2024 मे करवा चौथ रविवार 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
(C). Karwa chauth 2025 : वर्ष 2025 मे करवा चौथ वृहस्पतिवार 9 अक्टूबर 2025 को है।

आखिर क्या है करवा चौथ | what is Karwa chauth in hindi

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार करवा चौथ सुहागिन महिलाओं द्धारा अपने पति की लम्बी आयु के लिए मनाया जाने वाला पर्व है जो कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन पडता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ, करवा तथा चौथ नामक दो शब्दों से मिल कर बना है। करवा चौथ मे करवा शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘मिट्टी का पात्र’ (जिसका करवा चौथ के दिन विशेष रूप से पूजा की जाती है) जबकि चौथ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘चतुर्थी’ से लगाया जाता है।

पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं पूरे दिन रहती है निर्जला व्रत :

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए सुर्योदय से पूर्व ही निर्जला व्रत रख कर दिन की शुरुआत करती है। और शाम को चांद निकलने के उपरांत ही अपने पति के साथ चांद का दीदार करके और अपने पति के हाथों से ‘करवे’ से पानी पीकर इस व्रत को तोड़ती है और माता पार्वती की ही भांति अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

करवा चौथ की चांदनी मे होती है इतनी शक्ति की सुहागिन महिलाओं की होती है हर मनोकामना पूर्ण :

ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की चांदनी मे इतनी शक्ति होती है कि इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की सुख, समृद्धि और लंबी आयु के लिए मांगी गई हर मनोकामना की पूर्ति हो जाती है इतना ही नहीं करवा चौथ की चांदनी पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास और सम्मान के रंग को और गहरा कर देता है।

आखिर क्यों मनायी जाती है करवा चौथ (Karwa chauth) :

धर्मशास्त्रों के अनुसार करवा चौथ का सबसे पहले शुरुआत प्राचीन काल में सावित्री की पतिधर्म से साथ हुई। ऐसा माना जाता है कि एक दिन किसी कारण वश सावित्री के पति की मृत्यु हो जाने के बाद भी यमराज द्वारा अपने पति की आत्मा को नहीं ले जाने दिया और अपने पति को पतिधर्म की शक्ति से पुनः जीवित कर दिया।

दूसरी कहानी के अनुसार प्राचीन काल में एक बार देवताओं तथा असुरों में भयंकर युद्ध छिड़ गया है उस युद्ध में असुर देवताओं पर भारी पड़ने लगे देवताओं में इस युद्ध को जीतने के लिए कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा था। तब सभी देवताओं ने मिलकर ब्रह्मा जी के पास गए और असुरों को हराने के लिए कोई उपाय बताने को कहें। तब सभी देवताओं को ब्रह्मा जी ने सलाह दिया कि इस युद्ध को जीतने का एकमात्र विकल्प यह है कि सभी देवताओं के पत्नियों को असुरों पर विजय प्राप्ति करने तथा अपने पति की प्राण रक्षा हेतु एक दिन के लिए निर्जला उपवास करना होगा। ब्रह्मा जी के कहे अनुसार सभी देवताओं के पत्नियों ने अपने पति की प्राणों की रक्षा हेतु निर्जला उपवास रखा। इस व्रत के कारण ही देवताओं का असुरों पर विजय प्राप्त हुई। ऐसा माना जाता है कि तभी से करवा चौथ व्रत की परंपरा की शुरुआत हुई।

करवा चौथ पर्व से जुड़ी हुई कुछ सवाल-जवाब

Q. करवा चौथ क्या है ?

A. एक प्रकार का पर्व जो सुहागिन महिलाओं द्धारा अपने पति की लम्बी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

Q. करवा चौथ कब मनाया जाता है?

A. हिन्दी पंचांगों तथा हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार हर साल कार्तिक मास मे कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन

Q. करवा चौथ किससे सम्बंधित है?

A. पति-पत्नी से सम्बंधित

Q. साल 2023 मे करवा चौथ कब है?

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 के दिन

अन्तिम शब्द

उम्मीद है आपको नई उडा़न का आज का यह महत्वपूर्ण लेख करवा चौथ (Karwa Chauth) कब है? काफी पसंद आया होगा। यदि अभी भी आप के मन इस लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो मुझे नीचें कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें और हां इस लेख को शेयर करना ना भूलें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.