टेलीफोन का आविष्कार : जानिए किसने और कब किया था Telephone Ka Avishkar
टेलीफोन का आविष्कार : दोस्तों मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। हमारे लाइफ के अधिकांश जरुरतों को आसानी से हल करने वाले इस छोटे से यंत्र के बिना रहना हमारे लिए लगभग नामुमकिन सा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आज के मोबाइल फोन की पहली पहचान रही टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था और कब नही ना। तो चलिए नई उड़ान के आज के इस खास लेख में हम आपके साथ मोबाइल फोन की पहली पहचान रही इस छोटे से यंत्र (टेलीफोन) और टेलीफोन का आविष्कार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का विश्लेषण करते है और जाने की कोशिश करते हैं कि आखिर telephone ka avishkar kisne kiya
एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने किये थे टेलीफोन के आविष्कारक
3 मार्च 1847 को स्कॉटलैंड मे जन्मे एलेग्जेंडर ग्राहम बेल को मोबाइल फोन की पहली पहचान रही टेलीफोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उस समय उनके इस अविष्कार ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया। बचपन से ही ध्वनि विज्ञान में गहरी रूचि रखने वाले एलेग्जेंडर ग्राहम बेल को पूरा यकीन था कि तार के माध्यम से ध्वनि संकेतों को एक स्थान से दुसरे स्थान पर आसानी से भेजे जा सकते है। अपनी इसी यकीन को हकीकत में बदलने के लिए ग्राहम बेल ने अपने एक खास दोस्त के साथ मिलकर काफी शोध किया और अंततः दुनिया को टेलीफोन के रूप में एक ऐसे यंत्र की खोज कर डाली जिसकी मदद से हम आसानी से एक ही स्थान पर बैठे-बैठे दुनिया के किसी भी कोने में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकते हैं।
2 जून 1875 को हुआ था टेलीफोन का आविष्कार
2 जून 1875 यह वह दिन है जब स्कॉटलैंड मे जन्मे एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने अपने एक खास दोस्त टॉमस वाट्सन के साथ मिलकर टेलीफोन का आविष्कार किया था। 7 मार्च 1876 को वह इस यंत्र को पेटेंट कराते हुए इसके आधिकारिक आविष्कारक बन बैठे।
आविष्कारक का नाम | टेलीफोन |
आविष्कार कब हुआ | 2 जून 1875 |
आविष्कारक | एलेग्जेंडर ग्राहम बेल |
आविष्कार मे सहयोगी | टॉमस वाट्सन |
निवासी | स्कॉटलैंड |
ग्राहम बेल का जन्म | 3 मार्च 1847 |
मां और पत्नी के बहरेपन एवं ग्राहम बेल की जिद ने कराई टेलीफोन का आविष्कार :
दरअसल ऐसा माना जाता है कि एलेग्जेंडर ग्राहम बेल की मां, उनकी पत्नी तथा उनके एक खास दोस्त सुन नहीं सकते थे जिसकी वजह से वह काफी निराश रहा करते थे। अपने एक दोस्त से प्रभावित हो कर एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने अपनी इस निराशा को एक साकारात्मक मोड़ देना उचित समझा और आगे चलकर telephone ka avishkar करने के साथ ही साथ वह ध्वनि विज्ञान की मदद से अपनी मां, पत्नी और दोस्त के जैसे दुनिया के लाखों लोगों के लिए अनेकों ऐसे आविष्कार कर दिये जो आज भी अपने काम से सुन ना सकने वाले लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
कैसे हुआ था ग्राहम बेल के द्वारा टेलीफोन का आविष्कार :
काफी शोध करने के बावजूद भी जब ग्राहम बेल टेलीफोन का अविष्कार नही कर सके तो उन्होंने सहयोग के रूप में अपने साथ अपने एक खास दोस्त टॉमस वाट्सन को रखा। टॉमस वाट्सन ने टेलीफोन की खोज के लिए एलेग्जेंडर ग्राहम बेल की काफी मदद की। 2 जून 1875 को एलेग्जेंडर ग्राहम बेल अपने कमरे में और उनके दोस्त टॉमस वाट्सन उसी घर के ऊपरी मंजिल पर टेलीफोन की खोज में काफी व्यस्त थे। तभी ग्राहम बेल के पैंट पर तेजाब गिर गया उन्होंने टॉमस वाट्सन को मदद के लिए पुकारा। ना जाने आपस मे जोडें गये इन तारों का कैसा संयोग बना की ऊपरी मंजिल पर कार्य कर रहे उनके दोस्त टॉमस वाट्सन ने उनकी आवाज को पास रखें यंत्र से आते हुए सुना। इस बातचीत ने एलेग्जेंडर ग्राहम बेल एवं उनके दोस्त टॉमस वाट्सन को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज कर गया।
टेलीफोन का आविष्कार सहित कुछ महत्वपूर्ण खोज और उनके खोजकर्ता :
नीचें आपको विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण खोज और उनके खोजकर्ता के बारे मे एक लिस्ट दी गई है। जिसके माध्यम से आप आसानी से विज्ञान के इन महत्वपूर्ण खोज और उनके खोजकर्ता के बारे मे आसानी से जा सकते है
क्र.स. | खोज | खोजकर्ता |
---|---|---|
01. | टेलीफोन का आविष्कार | एलेग्जेंडर ग्राहम बेल |
02. | बल्ब का आविष्कार | एडीसन |
03. | भाप का इंजन👌🏼 का आविष्कार | जेम्स वाट |
04. | डायनेमो का आविष्कार | फैराडे |
05. | टेलीविजन का आविष्कार | जे. एल. बेयर्ड |
06. | साइकिल का आविष्कार | के. मैकमिलन |
07. | डायनामाइट का आविष्कार | एल्फ्रेड नोबेल |
08. | डीजल इंजन का आविष्कार | रुडोल्फ डीजल |
telephone ka avishkar से सम्बंधित अक्सर पूछें जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
A. टेलीफोन का आविष्कार एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने अपने एक खास दोस्त टॉमस वाट्सन के साथ मिल कर किया था
A. telephone ka avishkar 2 June 1875 ko hua tha.
A. एलेग्जेंडर ग्राहम बेल स्कॉटलैंड के रहने वाले थे।
चलते-चलते :
आपको आज का हमारा यह खास लेख (टेलीफोन का आविष्कार) कैसा लगा मुझे नीचें कमेंट बाक्स मे लिखकर अवश्य बताये और हां इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।
सच में आपका ब्लॉग बहुत अच्छा है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद