Upma Alankar : उपमा अलंकार किसे कहा जाता हैं, परिभाषा उदाहरण सहित

0

Upma Alankar : दोस्तो आज के इस लेख में हम आपके साथ हिंदी व्याकरण से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले एक महत्वपूर्ण सवाल उपमा अलंकार के बारे में चर्चा करेंगे। इस लेख में आपको उपमा अलंकार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो नई उड़ान के आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें और जाने की आखिर यह उपमा अलंकार क्या होता हैं तथा Upma Alankar की पहचान कैसे की जाती है। इतना ही नहीं इस खास लेख में हम आपको उपमा अलंकार की परिभाषा के साथ ही साथ हिंदी की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले उपमा अलंकार के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण को भी जानेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं हिंदी व्याकरण से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण प्रश्न उपमा अलंकार को

उपमा अलंकार किसे कहा जाता है | Upma Alankar Kise Kaha Jata Hai

Upma Alankar मे उपमा शब्द ‘उप’ तथा ‘मा’ नामक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें ‘उप’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘पास या निकट होना’ जबकि ‘मा’ शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘देखना या तुलना करना’ जैसे शब्दों से लगाया जाता हैं। अतः शाब्दिक अर्थों में देखा जाये तो उपमा अलंकार किसी दो असामान्य वस्तु को उसके विशेष गुणों, स्वभावों और क्रियाओं की आपसी तुलना करते हुए उसे एक समान मान लिया जाता है।

उपमा अलंकार की परिभाषा | Upma Alankar ki paribhasha

उपमा अलंकार हिंदी व्याकरण का वह महत्वपूर्ण अलंकार है जिसमें किसी काव्य की गरिमा को बढ़ाने के लिए किसी प्रस्तुत वस्तु की उसके विशेष गुण, स्वभाव और क्रिया को किसी अन्य अप्रस्तुत वस्तु से करते हुए उसमे समानता को दर्शाया जाता है।

Upma Alankar is that important Alankar of Hindi grammar, in which to increase the dignity of a poem, its special qualities, nature and action of a presented object are shown in it, while doing it with any other unpresented object.

उपमा अलंकार के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण | Upma Alankar ke kuchh mahatvapoorn udaharan

नीचे आपको उपमा अलंकार के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण दिया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी तथा बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकता से पूछे गए हैं

उदाहरण न.1 : पीपर पात सरिस मन डोला।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर मन को पीपल के पत्ते के समान डोलने की समानता को दर्शाया गया है। अतः उपरोक्त अलंकार उपमा अलंकार है।

उदाहरण न.2 : यह देखिये रवि, शिशु वृन्द कैसे सो रहे हैं।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर शिशु की समानता को कोमल फूलों से किया गया है। अतः उपरोक्त अलंकार उपमा अलंकार है।

इसे भी पढ़ें : अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित

उदाहरण न.3 : उतर रही संध्या, सुन्दर परी सी।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर संध्या की समानता को सुन्दर परी से किया गया है। अतः उपरोक्त अलंकार उपमा अलंकार है।

इसे भी पढ़ें : रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित

उदाहरण न.4 : पुष्प सा कोमल गात सुहाना।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर गाल की सुन्दरता को पुष्प से करते हुए समानता को दर्शाया गया है। अतः उपरोक्त अलंकार उपमा अलंकार है।

इसे भी पढ़ें : यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित

उदाहरण न.5 : हरिपद कोमल पुष्प से।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर ईश्वर की चरण को कोमल पुष्प से करते हुए समानता को दर्शाया गया है। अतः उपरोक्त अलंकार उपमा अलंकार है।

आज हमने क्या सिखा

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपने हिंदी व्याकरण से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले एक महत्वपूर्ण सवाल उपमा अलंकार को उनकी परिभाषा तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आसानी से तथा अच्छी तरह से सिख लिए होंगे। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नई उड़ान के साथ जुड़े रहे तथा इस लेख को नीचे दिए गए विभिन्न सोशल मीडिया Links के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.