Yamak Alankar : यमक अलंकार किसे कहा जाता हैं, परिभाषा उदाहरण सहित
Yamak Alankar : दोस्तो आज के इस लेख में हम आपके साथ हिंदी व्याकरण से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले एक महत्वपूर्ण सवाल यमक अलंकार के बारे में चर्चा करेंगे। इस लेख में आपको यमक अलंकार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो नई उड़ान के आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें और जाने की आखिर यह यमक अलंकार क्या होता हैं तथा Yamak Alankar की पहचान कैसे की जाती है। इतना ही नहीं इस खास लेख में हम आपको यमक अलंकार की परिभाषा के साथ ही साथ हिंदी की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले यमक अलंकार के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण को भी जानेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं हिंदी व्याकरण से सम्बंधित इस महत्वपूर्ण प्रश्न यमक अलंकार को
यमक अलंकार किसे कहा जाता हैं | Yamak Alankar kise kaha jata hain
Yamak Alankar हिंदी व्याकरण का वह महत्वपूर्ण अलंकार है जिसमें किसी काव्य की गरिमा बढ़ाने के लिए किसी निश्चित शब्द की आवृत्ति बार-बार की जाती है। परंतु दिलचस्प बात यह होती है कि जिस शब्द की आवृत्ति बार-बार की जाती है उस शब्द का अर्थ हर बार बदल जाता है।
यमक अलंकार की परिभाषा | yamak alankar ki paribhasha
यमक अलंकार हिंदी व्याकरण का वह महत्वपूर्ण अलंकार है जिसमें किसी काव्य की गरिमा बढ़ाने हेतु किसी निश्चित शब्द की आवृत्ति बार-बार की जाती है तथा उस निश्चित शब्द का अर्थ है हर बार अलग-अलग होता है।
Yamak Alankar is that important Alankar of Hindi grammar in which the frequency of a certain word is repeated repeatedly to enhance the dignity of a poem and the meaning of that certain word is different each time.
यमक अलंकार के महत्वपूर्ण उदाहरण | yamak alankar ke mahattvapoorn udaharan udaharan
नीचे आपको यमक अलंकार के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण दिया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी तथा बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकता से पूछे गए हैं
उदाहरण न.1 : कनक कनक ते सौगुनी💐 मादकता अधिकाय या खाए बौरात या पाए बौराय।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर कनक नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे कनक शब्द का एक अर्थ धतूरा की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द सोना की ओर इंगित कर रहा है।
उदाहरण न.2 : सजना है मुझे, सजना के लिए।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर सजना नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे सजना शब्द का एक अर्थ सजना-सवरना की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द पति की ओर इंगित कर रहा है।
उदाहरण न.3 : काली घटा का घंमड घटा।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर घटा नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे घटा शब्द का एक अर्थ बादलों के काले रंग की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द कम होने की ओर इंगित कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित
यमक अलंकार के महत्वपूर्ण उदाहरण | yamak alankar ke mahattvapoorn udaharan udaharan
उदाहरण न.4 : तीन बेर💐 खाती, वह तीन बेर खाती।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर बेर नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे बेर शब्द का एक अर्थ बेर फल की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द समय की ओर इंगित कर रहा है।
उदाहरण न.5 : पूजा, पूजा की थाली सजा।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर पूजा नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे पूजा शब्द का एक अर्थ एक लड़की की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द पूजा-पाठ की ओर इंगित कर रहा है।
उदाहरण न.6 : सपना, मूझे सपना समझ कर भूल न जाना।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर सपना नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे सपना शब्द का एक अर्थ एक लड़की की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द स्वप्न की ओर इंगित कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित
उदाहरण न.7 : आंख लगी जब, तक आंख लगती नाही।
व्याख्या : उपरोक्त उदाहरण को ध्यान से देखने पर हमे पता चलता है कि यहां पर आंख नामक एक ऐसा शब्द है जिसकी आवृत्ति दो बार हुई हैं तथा यह निश्चित शब्द हर बार एक अलग अर्थ को प्रकट कर रहा है। उपरोक्त उदाहरण मे आंख शब्द का एक अर्थ प्यार-मोहब्बत का होना की ओर इंगित कर रहा है तो दूसरा शब्द नींद की ओर इंगित कर रहा है।
आज हमने क्या सिखा
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपने हिंदी व्याकरण से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इस महत्वपूर्ण सवाल यमक अलंकार को उनके परिभाषा तथा विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले यमक अलंकार के उदाहरण के माध्यम से आसानी से तथा अच्छी तरह से सिख लिए होंगे। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नई उड़ान के साथ जुड़े रहे तथा इस लेख को अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए विभिन्न सोशल मीडिया Link के माध्यम से शेयर अवश्य करें।